फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया

Wed, 09 Jul 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नारनौल के दयानगर में सुंदरकांड का पाठ करते मंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात निजामपुर रोड स्थित दयानगर कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम अजय शर्मा ने यजमान रामकिशन शर्मा, गौरव व अंकित को परिवार सहित पूजन कराया। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, काशीराम पार्षद, दिनेश बारी व सुरेंद्र सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। अजय शर्मा ने धमाल सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेश सोनी, ललित सैनी व राधिका सैनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें