शनिवार तथा रविवार की बैंकों में लगातार दो दिन का अवकाश होने के कारण लोग कैश के लिए परेशान रहे। शनिवार को फिर भी शहर में एक-दो एटीएम खुले हुए थे, लेकिन रविवार को एक भी एटीएम नहीं खुला। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा। अब बैंक कर्मियों की परीक्षा सोमवार को होगी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंकों में काफी भीड़ होने की संभावना है। नोटबंदी के बाद पहली बार बैंकों की लगातार दो दिनों की छुट्टी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शादी वालों को हो रही ज्यादा परेशानी
आजकल शादियों का सीजन है। जिसके कारण बाजार से सामान शादियों में शामिल होने वाले परिवार होने वालों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मात्र कुछ हजार रुपए की राशि मांगने के लिए भी लोग भटकते देखे गए।
आज होगी अधिक भीड़
नोटबंदी के बाद पहली बार लगातार दो दिन का अवकाश हुआ है। ऐसे में दो दिन की रुकी हुई भीड़ सोमवार को बैंकों में आएगी। इसके चलते सोमवार को बैंकों में ज्यादा भीड़ आने की संभावना लगाई जा रही है।