फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुमित्रा देवी बनीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की एसएमसी प्रधान

Sun, 25 May 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:63- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में नवनियुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति के पदा​ध
विज्ञापन
कनीना। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आगामी दो वर्ष के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया।
विज्ञापन

साझी सभा का आयोजन विद्यालय के मुख्य अध्यापक एवं सचिव नरेश कुमार कौशिक की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधान सुमित्रा देवी तथा उप प्रधान के लिए संध्या का चयन किया गया। इसके साथ सेवानिवृत्त शिक्षाविद रतन लाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद यादव, सावित्री देवी, हेमलता, मंजू देवी, जगमाल सिंह, नगर पार्षद पूजा देवी, वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चंद्र व सुभाष वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सचिव द्वारा समिति का गत दो वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियां बताई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति की निवर्तमान प्रधान सावित्री देवी ने सभी सदस्यों का बेहतर सहयोग के लिए आभार जताया तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में वह नई कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें