फोटो नंबर-04शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेती शिक्षिका।स्रोत-विभाग
नारनौल। विश्व शतरंज दिवस को लेकर पुरुष और महिला शिक्षक वर्ग में जिलास्तरीय पर शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में हुई।
आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों में रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समग्र विकास की दृष्टि के अनुरूप है। जिलास्तर पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जिले से 45 शिक्षको ने भाग लिया। पांच राउंड की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ शिक्षक प्रतिभागियों (पुरुष एवं महिला वर्गों में अलग-अलग) का चयन किया गया।
प्रथम स्थान पर सुमंत यादव जेबीटी, दूसरे स्थान पर हरमीत सिंह पीजीटी मैथ और तीसरे विक्रम भांखर साइंस मास्टर रहे। इसी तरह महिला अध्यापकों में मंजू कुमारी पीजीटी केमिस्ट्री प्रथम, सीमा कुमारी पीजीटी द्वितीय व मनीषा पीजीटी फिजिक्स तृतीय स्थान प्राप्त रहीं। इस अवसर पर पवन कुमार, जगदीश प्रसाद, गगन कुमार, सुशील, मंजू, मनीषा, नीलम, संदीप, योगेंद्र आदि उपस्थित रहे l