फोटो संख्या=63- राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी-
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं शिक्षा संस्थान गुरुग्राम (एससीईआरटी) टीम, जिला शिक्षा प्रशिक्षण फैकल्टी महेंद्रगढ़, एबीआरसी क्लस्टर भगड़ाना की ओर से विद्यालय में निरीक्षण किया। सुमनलता को ब्लॉक स्तर पर स्टार शिक्षक बनाने का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञान शिक्षिका सुमनलता की छठी कक्षा के इफेक्टिव क्लास रूम का एससीईआरटी फैकल्टी अनीता, शमिना, आकाश, डाइट फैकल्टी पंकज पीजीटी व समीना एबीआरसी ने निरीक्षण किया। सुमनलता का अध्ययन कार्य और विद्यार्थियों की तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी श्रेष्ठ लगी। उच्च अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कक्षा ली और उनकी काबिलियत परखी। इससे पहले उच्च अधिकारियों ने दो बार विद्यालय का निरीक्षण किया और अब तीसरे निरीक्षण के बाद भगडाना कलस्टर ने सुमनलता को ब्लॉक स्तर पर स्टार शिक्षक बनाने का प्रमाण पत्र दिया। संवाद