फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में एसीएल का किया सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में पहली बार एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) का सफल ऑपरेशन किया है। यह ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके यादव की टीम ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और तेजी से रिकवरी कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. केके यादव ने बताया कि मरीज नेपाल की रहने वाली लीलाने पोन जो हाल में नारनौल में रहती है। घुटने में एसीएल लिगामेंट फटने की समस्या लंबे समय से थी। उन्होंने निजी अस्पतालों में भी इसको लेकर जांच और उपचार करवाया लेकिन आराम नही मिला।



इसके बाद मरीज नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंची और ऑपरेशन करवाया। यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में करवाया जाता है तो मरीज हो एक लाख से लेकर तीन लाख तक खर्च हो सकता है।
विज्ञापन


डॉ. केके ने बताया कि एसीएल घुटने का एक महत्वपूर्ण लिगामेंट होता है जो घुटने को स्थिर रखने में मदद करता है। चोट लगने या खेल गतिविधियों के दौरान यह लिगामेंट फट सकता है, जिसके कारण मरीज को चलने-फिरने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में घुटने में छोटे-छोटे चीरे लगाकर फटे हुए लिगामेंट को शरीर के दूसरे हिस्से से लिए गए टिश्यू से बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें