फोटो नंबर- 25जागरूकता कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान में नशे के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य अनिल यादव की अध्यक्षता में हुआ। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार की शांति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे को शौक या फैशन नहीं बनाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य, पढ़ाई, सोच और कॅरिअर पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि ब्यूरो प्रवर्तन, जागरूकता और उपचार के स्तर पर काम कर रहा है। नशे से जुड़ी सूचना के लिए 90508-91508 और 1933 हेल्पलाइन जारी हैं। संवाद