फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नम आंखों से सूबेदार कृष्ण कुमार राठी को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- गांव नीची भांडोर  में जवान को अंतिम विदाई देते  विधायक कंवर सिंह यादव---स्रोत प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव भांडोर नीची निवासी 48 वर्षीय सूबेदार कृष्ण कुमार राठी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर महेंद्रगढ़ के बदरवाल सीटी पहुंचा।
विज्ञापन


वाहनों के काफिले के साथ जवान के पार्थिव शरीर को गांव भांडोर नीची लाया गया। सुबह जब जवान के निधन का समाचार गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। हिसार से आई सेना की टुकड़ी नाइन मैकेनाइज इन्फेंट्री हिसार ने गार्द कमांडर नायक सूबेदार वीरपाल के नेतृत्व में जवान को सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

ग्रामीणों के अनुसार कृष्ण कुमार राठी फरवरी 2000 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल आर्टिलरी यूनिट जयपुर में तैनात थे। रविवार शाम को ड्यूटी के दौरान जवान को सीने में दर्द हुआ। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्ण कुमार राठी ने सेना में रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन


इस दौरान महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सूबेदार कृष्ण कुमार पीछे पत्नी, के साथ दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं जो अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें