फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई प्रभावित, 15 तक पहुंच जाएगी किताबें

विज्ञापन
फोटो नंबर-07जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों के लिए इस बार नई किताबों की खेप 15 अप्रैल तक जिले में पहुंच जाएगी। इसके बाद 17 अप्रैल तक स्कूलों में पहुंच जाएगी। इससे पहले पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए छात्रों को पुरानी पुस्तकें वितरित कर दी जाएं ताकि सत्र के शुरुआती दिनों में पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग 20 हजार विद्यार्थियों को नई किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस बार विभाग ने वितरण प्रक्रिया को तेज और व्यवस्थित बनाने के लिए पहले ही स्कूल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे किताबों के आगमन के साथ ही तुरंत वितरण सुनिश्चित करें।
शिक्षा विभाग की इस पहल से स्पष्ट है कि वह विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और प्रभावी व्यवस्थाएं लागू कर रहा है। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई निर्बाध जारी रहेगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन:
सरकारी स्कूलों में किताबों के भरोसे इस बार छात्रों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। नई किताबें इस बार 15 अप्रैल तक आ जाएगी, तब तक सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुंरत प्रभाव से छात्रों को पुरानी किताबें एकत्रित करके उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें