फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य व पुरातन इतिहास जानेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत-- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत सेल की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर युवा संगम फेज पांच का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए देश के सभी प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं में से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ का हरियाणा के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को संबंधित राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य व पुरातन इतिहास को करीब से जानने-समझने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा मंत्रालय का यह प्रयास एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
युवा संगम फेज पांच के अंतर्गत हरियाणा राज्य के साथ मध्यप्रदेश राज्य संस्थान का पियर स्टेट के रूप में चयन किया गया है। इसके तहत दोनों प्रदेश के युवा एक दूसरे की समृद्ध, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को देखने और समझने के लिए दौरा करेंगे। इस एक्सपोजर टूर के माध्यम से युवा पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क की पांच पी के व्यापक क्षेत्र का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव प्राप्त होगा। युवाओं का चयन एक उच्च स्तरीय चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि युवा संगम चरण पांच में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी 21 अक्टूबर तक युवा संगम पोर्टल पर इस आयोजन में प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अब तक 897 विद्यार्थी युवा संगम फेज पांच के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। हरियाणा राज्य के 45 से 50 युवा विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें बहुआयामी एक्स्पोजर यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें