फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संवरने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लर में रही महिलाओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर-10शहर के एक ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ पर्व को लेकर मेकअप करवाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। करवा चौथ के व्रत को लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को महिलाओं की भारी भीड़ रही। वहीं बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। बाजारों में महिलाओं ने चूड़िया, साड़ी व श्रृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में 16 श्रृंगार कर सुंदर दिखने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

इसी को लेकर शहर के ब्यूटी पार्लरों में गत दो दिनों से महिलाओं की काफी भीड़ है। वहीं करवा चौथ के एक दिन पहले शनिवार को तो शहर के हर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ रही। करवा चौथ को लेकर महिलाएं मेकअप व मेहंदी लगवाने में पूरे दिन व्यस्त रही। इसके अलावा सराफा, कपड़ा, फुटवियर, कॉस्मेटिक व पूजन के करवा की दुकानों पर भी भीड़ रही। शनिवार को शहर के हुडा सेक्टर स्थित सीमज मेकओवर सैलून तथा महिला कॉलेज के पास स्थित ग्लो ब्यूटी पार्लर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्लरों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। करवा चौथ को लेकर महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइल के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची। ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने बताया कि उनके पास एडवांस में पूरे दिन की बुकिंग रही। वहीं शहर के अनेक ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ को लेकर पार्लर में विशेष छूट के साथ पैकेज दिया गया।

इस वर्ष करवा चौथ पर बन रहा विशेष संयोग:
करवा चौथ के विशेष संयोग को लेकर आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि इस वर्ष करवा चौथ के शुभ अवसर पर चंद्र रोहिणी का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की 27 नक्षत्र रूपी 27 पत्नियां है, जिसमें रोहिणी उन्हें सर्वाधिक प्रिय है। जिस दिन रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा होता है उस दिन सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा सुख सौभाग्य की वृद्धि के लिए चंद्ररोहिणी व्रत किया जाता है। लेकिन इस बार यह दोनों योग ही एक दिन बन रहे हैं, जिससे करवा चौथ व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। आचार्य ने बताया कि करवा चौथ पर चंद्रोदय रात्रि 8 बजकर एक मिनट पर होगा।
विज्ञापन

वर्जन:
हमारे पास ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ को लेकर पिछले दो दिनों से महिलाओं की काफी भीड़ है। करवा चौथ को लेकर हमारे पार्लर में सभी सर्विस पर विशेष छूट दी जा रही है। इसका भी महिलाएं लाभ उठाते हुए अपना पूरा श्रृंगार करवा रही है।
विज्ञापन




सिमरन अग्रवाल। पार्लर संचालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें