फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांवी विद्यालय में हाफ मैराथन में जीतकर लौटे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07गांव कांवी के विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य एवं स्ट
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में हाफ मैराथन में जीतकर लौटे विद्यार्थियों काे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रविवार को रेवाड़ी रोड नेशनल हाइवे 11 पर नशा मुक्ति एवं पर्यावरण बचाव का संदेश देने लिए एक्यम राइज क्लब द्वारा आयोजित नारनौल हाफ मैराथन में विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के डीपीई एवं कोच अखिलेश तंवर के मार्गदर्शन में लड़कियों की 5 किलोमीटर रेस में स्कूल की छात्रा कोमल ने प्रथम औरअंजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने क्रमश: 5100 व 1100 इनाम में जीते, जबकि लड़कों की 5 किलोमीटर दौड़ में ईश्वर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2100 तथा 21 किलोमीटर दौड़ में बलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 11000 की राशि इनाम में जीती।






इस अवसर पर विद्यालय में प्राचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि खेलो का जीवन में अत्यधिक महत्व है। खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर उपप्राचार्य विष्णु कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, रामनिवास, अखिलेश, ललिता, कुलदीप, शिल्पा, चारु सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन








00







बच्चों को सीपीआर, खून रिसाव रोकने की दी जानकारी







थनवास में बेसिक फर्स्ट एड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







संवाद न्यूज एजेंसी







नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनवास में बेसिक फर्स्ट एड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।







डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने विद्यालय के स्टाफ व बच्चों को सीपीआर, घायल व्यक्ति के खून रिसाव को रोकना, जलना आदि की जानकारी दी। रेडक्रॉस संस्था से नांगल चौधरी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दितेन्द्र कुमार ने कहा कि बेसिक फर्स्ट एड एक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर लोगों के जीवन को बचाने के लिए सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन








रेडक्रॉस से काउंसलर राजेश कुमार व पवित्र यादव ने विद्यार्थियों को रक्त के रिसाव को रोकना, जलना, फ्रेक्चर और सीपीआर का डेमो दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रवक्ता रेनू, बाबूलाल रावत, हरीश रावत पीटीआई, विक्रम सिंह, दीक्षा, धर्मवीर और स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित थे।







0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें