फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास  में विद्या​र्थियों को शपथ दि
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता सत्र में इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने स्कूली बच्चों को नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर निरीक्षक शारदा देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहते हैं, पुलिस उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार, समस्त स्कूल स्टाफ और पुलिस की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें