फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया

Sat, 05 Apr 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यातायात पुलिस की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। पैदल चलते समय, साइकिल चलाते समय और स्कूल बस में यात्रा करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे और यातायात पुलिस टीम ने उनका समाधान किया। प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें