फोटो 5कार्यक्रम में संबोधित करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। सड़क सुरक्षा के लिए सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन का सम्मान है।
यह बात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने शुक्रवार को आरपीएस स्कूल नारनौल में कही। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। इस मौके पर सीजेएम ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। प्राचार्य बाबूलाल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।यातायात एसएचओ अनिल कुमार, डिविजनल कमांडर रेडक्रॉस टेकचंद यादव और अधिवक्ता गिरिबाला ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। संवाद