फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

Wed, 09 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई और समाज को इन विषयों पर जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा और यातायात नियमों का पालन करेगा तो न केवल उनका जीवन सुरक्षित रहेगा, अपितु राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।
जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस, तथा रेड रिबन क्लब के प्रभारी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियाें ने शहरी क्षेत्र में नशा एवं सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें