फोटो 03 विद्यार्थियों को रवाना करते हुए विद्यालय का स्टाफ। स्वय
- फोटो : udhampur news
नारनौल। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। सैनी सभा प्रधान बिशन सैनी ने विद्यालय से बच्चों और स्टाफ सदस्यों को रवाना किया।
प्राचार्य हुकुमचंद सैनी ने बताया कि भ्रमण विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और ऐतिहासिक स्थलों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। बच्चे इस भ्रमण के दौरान अलवर के प्रसिद्ध बाला किला, सिलीसेढ़ झील व अलवर महल का अवलोकन करेंगे। प्रधान बिशन सैनी ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद