फोटो नंबर- 27400 केवी सब स्टेशन में औद्योगिक भ्रमण के दौरान स्टाफ सदस्यों के साथ विद्यार्थी।
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने 400 केवी सब स्टेशन का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण दल को संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव एवं विभागाध्यक्ष जगदीप सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सब स्टेशन पर विद्युत उत्पादन, संचरण एवं वितरण प्रणाली के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। छात्रों को ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, बसबार, कंट्रोल पैनल एवं अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के कार्य व उपयोगिता के बारे में बताया गया। संवाद