फोटो संख्या:-52 गांव नांवां में तिरंगा यात्रा निकालते हुए विद्यार्थी---संवाद
सतनाली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां के विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय प्रभारी बाबूलाल यादव ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत विद्यालय से हुई जो गांव के बाबा भैंया चौक, मोदी सेठ आवास, कुआं चौक होते हुए गांव की मुख्य फिरनी से वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों ने वंदे भारत, भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए। प्रवक्ता बिरेंद्र सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रमेश कुमार पीटीआई, संजीव कुमार, राकेश कुमार, निरंजन कुमार, रमेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद