फोटो संख्या:53- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में पौधरोपण करते स्टाफ सदस्य==स्रोत- संस
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में बुधवार को पांच पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान विद्यालय में बड़, पीपल, नीम, पापड़ी व शीशम के पौधे लगाए गए। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि बरसात के सीजन में प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण अवश्य करे। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार ने व ग्राम बुचौली सरपंच अलका यादव, पूनम यादव पीजीटी हिंदी, अनीता, बबीता, ममता, सुजाता, राकेश कुमार, ज्योति डीपी, अमरजीत, पुष्पा यादव आदि ने पौधरोपण किया। विद्यालय को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। संवाद