फोटो संख्या:52-राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के बारे में जागरू
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब और एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे की लत के दुष्परिणामों और इससे निजात पाने के उपायों पर मंथन करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए जागरूक होना आवश्यक है। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. पविता यादव ने नशे की लत से होने वाले विभिन्न दुष्परिणामों को उदाहरण सहित समझाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो. विजय यादव, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमिता कुमारी, डॉ. विकास गुप्ता उपस्थित रहे।