फोटो संख्या:66- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले लेते छात्राएं--स्रोत- संवा
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को अवकाश के दिन भी विद्यार्थियों के दाखिले किए गए। राजकीय महिला प्रशिक्षण संस्थान में दो दिनों में 37 छात्राओं का दाखिला किया गया है। 6 विद्यार्थियों के आवेदन में कमी होने के कारण कैंसिल किया गया। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दो दिनों में 35 विद्यार्थियों ने दाखिला किया गया। पांच विद्यार्थियों के आवेदन कैंसिल किए गए।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी व इंचार्ज हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि संस्थान में 90 छात्राओं की सूची जारी की गई थी। रविवार को 20 छात्राएं दाखिले के लिए संस्थान में पहुंचीं, जिनमें 17 छात्राओं ने दाखिला लिया। शनिवार को 20 छात्राओं का दाखिला किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिनों में 37 छात्राओं का दाखिला किया गया। 6 छात्राओं के आवेदन में 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र से ज्यादा अंक भरे होने के कारण कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छात्राएं फीस जमा करवाने के लिए डेबिट कार्ड या फोन पे का क्यूआर कोड साथ लेकर आएं, ताकि छात्राओं को फीस अदा करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं महेंद्रगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई में रविवार को 10 विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। इनमें सात विद्याथियों का दाखिला किया गया व एक विद्यार्थी के आवेदन में कमी होने के कारण कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण दो दिनों में 35 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। पांच विद्यार्थियों के आवेदन कैंसिल कर दिए गए हैं।
-
यह रही राजकीय महिला आईटीआई ट्रेड वाइज दाखिले की स्थिति
ट्रेड दाखिला
कटाई 5
कोपा 13
ब्यूटीशियन 12
स्टेनो हिंदी 5
कढ़ाई 2
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सूची
ट्रेड दाखिला
इलेक्ट्रीशियन 14
मशिनिष्ठ 3
इलेक्ट्रॉनिक मशीन 0
टीपीईएस 0
फाउंडरी मैन 0
सीट मेटल 3
डीएमएम 1
फिटर 1
कोपा 0
एमएमवी 3
वेल्डर 1
पलंबर 1
सोयल टेस्टिंग 0
डीएमसी 1
वायरमैन 3
आर एंड एसी 0
एमसीईए 0
पीपीओ 0
कारपेंटर 1
स्टेनो हिंदी 3
ट्रैक्टर मैकेनिक 1
फोटो संख्या:66- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले लेते छात्राएं--स्रोत- संवा