फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टीम मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Fri, 21 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54-राजकीय माध्यमिक विद्यालय धौली में स्टीम मेले में लगे मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली में वीरवार को गणित एवं विज्ञान विषयों पर आधारित स्टीम मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बनाए गए माॅडल व प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई। मार्गदर्शन विज्ञान अध्यापिका ममता कुमारी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्याध्यापिका मुकेश देवी व एबीआरसी प्रीति कुमारी ने विद्यार्थियों से जोड़ मशीन, सम विषम संख्या, मानव उत्सर्जन तंत्र, मानव लंग्स, मानव पाचन तंत्र, ज्वालामुखी, टपका सिंचाई, एवं जल संशोधन संयंत्र सहित अनेक विषयों पर सवाल करके उनके पढ़ाई के स्तर को जांचा। जिसका विद्यार्थियों ने अधिकतर सवालों का सही जवाब दिया।
विज्ञान अध्यापिका ममता कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान विषयों को अधिक रुचिकर बनाने का प्लेटफार्म है। जो एससीईआरटी हरियाणा द्वारा संचालित है। मुख्याध्यापिका ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हुए आगे इसमें और सुधार करते हुए इस से बेहतर मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें