फोटो संख्या:61 दौंगड़ा अहीर स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व शि
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में 21वीं सदी कौशल के अंतर्गत स्टैम मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी विषयों से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रोजेक्ट और शैक्षणिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर देवव्रत, नरेंद्र, अक्षय कुमार, नीरज कुमार, रामगोपाल, कविता, पार्वती, सुशीला, निकिता मौजूद रहे। संवाद