फोटो 03 अनुशासन का पाठ पढ़ते विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय निर्देशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों, अनुशासन और छात्र हित की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने की अपील करते हुए कहा कि बिना उचित कारण लगातार अनुपस्थित रहने पर नाम काटा जा सकता है। विद्यार्थियों को एनएसएस की दोनों इकाइयों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तनावमुक्त रहने तथा रैगिंग व उत्पीड़न से दूर रहने की सलाह दी। किसी घटना की सूचना कार्यालय या प्राचार्य को देने के निर्देश दिए। संवाद