फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पक्के रोजगार की मांग पर हेमसा ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पक्के रोजगार की मांग को लेकर एक महीने से हड़ताल कर रहे पालिका, परिषद, निगम और अग्निशमन विभाग के पे-रोल कर्मचारियों को हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने समर्थन दिया। प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि कर्मचारियों को धरना, प्रदर्शन और हड़ताल करने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सरकार से 15-20 वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन के आधार पर पक्का करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन स्थायी समाधान नहीं है। सुजान मालड़ा ने करनाल में मृत सफाई कर्मचारी के आश्रित को नौकरी व मुआवजा देने की मांग की। साथ ही सरकार से कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म करवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें