फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में बताया की वर्तमान में सड़क सुरक्षा जीवन का एक अहम अंग बन चुका है। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करने वाला स्वयं तो सुरक्षित रहता है साथ ही दूसरों को सुरक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ने बताया कि हमें स्वयं यातायात के नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर एमएससी भूगोल की द्वितीय वर्ष की छात्रा सविता व एमएससी भूगोल प्रथम वर्ष की छात्रा मेनका ने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉ. रेखा शेखावत, राहुल, डॉ. प्रवीण, विनोद, श्रीभगवान, डॉ. विपिन, डॉ. मुकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें