फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ बुलंद की आवाज

Thu, 14 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस और नशामुक्ति क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस राष्ट्रीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा और नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति जागरूकता शपथ दिलवाई गई। नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया।
प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। प्रोफेसर डॉ. नरेश यादव ने बताया कि अभियान के केंद्र में एक डिजिटल ई-प्रतिज्ञा अभियान है, जो नागरिकों को नशा मुक्त जीवन शैली के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश सैनी और महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि एक स्वस्थ, अधिक जागरूक और जिम्मेदार समाज बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में योगदान दे रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार सदस्यों और विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें