मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में वीरवार को खंड स्तरीय युवा ग्राम सभा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एससीईआरटी और डाइट के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। निधि ने सरपंच, अंजलि ने सचिव और मीनू ने पुलिस अधिकारी की भूमिका में प्रभावी प्रदर्शन किया। छात्रों ने ग्राम विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डाइट महेंद्रगढ़ से डॉ. किरण यादव, डॉ. विधि यादव और नगेंद्र कुमार शामिल थे। शिक्षाविद डॉ. सीएस वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद