फोटो संख्या:53- हकेंवि में आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान में उपस्थित शिक्षक --स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) व ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस क्लब (जीसी4) के संयुक्त तत्वावधान में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया। इसका विषय ‘’जीरो-वेस्ट एंबेसडर के रूप में विद्यार्थी’’ था। इसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने स्वच्छ, हरित व प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया। संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने पौधरोपण, अपशिष्ट पृथक्करण को विश्वविद्यालय का उद्देश्य बताया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने परिसर को स्वच्छ बनाने के उपायों पर चर्चा की। संवाद