फोटो संख्या:74-गांव गोमली में टीबी जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग क
कनीना। गांव गोमली की आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को आयोजित टीबी जांच में कई ग्रामीणों ने जांच कराई। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 112 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की। जांच में 51 संदिग्ध मरीजों के चेस्ट एक्स-रे किए गए जबकि 12 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए कनीना लैब भेजे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र सिंह ने सभी मरीजों का विवरण एनटीईपी पोर्टल पर दर्ज किया। एमपीएचई के पूर्व जिला प्रधान, स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, तेजी से वजन घटना, कमजोरी या थकान की शिकायत हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। संवाद