संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स की ओर से आयोजित नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन एग्जाम में आरपीएस स्कूल नारनौल के 9 विद्यार्थियों ने अधिक अंक लेकर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य बाबूलाल यादव, डीन जेपी यादव, उप प्राचार्य सुनील कुमार, कोचिंग हेड निश्चिल खन्ना, विंग हेड रविंद्र पहल, कोऑर्डिनेटर राजेश्वरी व मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य बाबूलाल यादव ने बताया कि यह परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई। जिसमें देशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में आरपीएस स्कूल नारनौल के विद्यार्थी भव्या गुणवाल, अनूप, युक्ति, अमन, जाहनवी, अक्ष व दुर्गेश ने निर्धारित से अधिक अंक लेकर उपलब्धि प्राप्त की। वहीं छात्रा भव्या गुणवाल ने अगले चरण की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया। भव्या ने इससे पूर्व अंतराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में पूरे भारत में 36वां स्थान प्राप्त किया था। ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा यादव व सीइओ इंजी. मनीष राव ने विद्यार्थियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।