फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के छात्र सीखेंगे रोजगार के कौशल : डॉ. बीर सिंह

विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डायट हुसैनपुर के परिसर में एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान से डायट हुसैनपुर में वोकेशनल अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डायट प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. बीर सिंह ने कहा कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगार-उन्मुख कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करने के लिए स्कूली शिक्षकों को विभिन्न ट्रेडों ब्यूटी एवं वेलनेस, आईटी, हेल्थकेयर, ऑटोमोटिव, फिजिकल एजुकेशन, रिटेल आदि में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत स्कूलों के छात्र रोजगार के कौशल सीखेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि संस्थान में गणित विषय का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। इस कार्यक्रम में एससीईआरटी गुरुग्राम से प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापक और प्राध्यापक मास्टर ट्रेनरों की भूमिका निभा रहे हैं।
मास्टर ट्रेनरों की सूची में विज्ञान विषय से प्रवीन कुमारी, गणित विषय में अशोक यादव, सुदेश कुमारी और रवि प्रकाश, जियोग्राफी विषय में नीरू शर्मा, राजेश कुमार मास्टर ट्रेनरों की सूची में है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सरोज, बबीता, अशोक यादव, सत्यपाल, रितु यादव, सहायक यशपाल, संजीव, विवेक, इंद्र, मयंक और प्रवीण ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें