फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारहवीं के विद्यार्थियों को एक अप्रैल और दसवीं के विद्यार्थियों को 29 मार्च से पहले जमा कराने होंगे टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा विभाग द्वारा ई अधिगम योजना के तहत दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैब और सिम कार्ड अब वापस देने होंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी कर दी है। यदि विद्यार्थी टैब और सिम वापस नहीं करते हैं तो उनका बोर्ड का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। डीजी लॉकर पर भी परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। यदि गलती से परिणाम जारी भी हो जाता है तो स्कूल प्रभारी ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, डीएमसी या करेक्टर सर्टिफिकेट जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि राजकीय हाईस्कूल से दसवीं की परीक्षा देेने वाले विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के दिन से पांच दिन के अंदर यानी 29 मार्च तक टैब और सिम स्कूलों में जमा करवाने होंगे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दसवीं की परीक्षा देने वाले केवल उन विद्यार्थियों से टैब वापस लेने होंगे, जो दूसरे स्कूल में दाखिले के लिए एसएलसी जारी करवाएंगे। यदि विद्यार्थी उसी स्कूल में पढ़ेंगे तो उनसे टैब वापस नहीं लिए जाएंगे। इसी प्रकार से 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों के पास ही टैब व सिम रहेंगे। जो विद्यार्थी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें अंतिम परीक्षा के दिन से पांच दिन में यानी एक अप्रैल तक टैब और सिम स्कूल में जमा करवाएंगे। साथ ही डेटा सिम डी-एक्टिवेट की जाएगी। स्कूल मुखिया व कक्षा प्रभारी छात्र-छात्राओं को टैब वापस करने के बारे में सूचित करेंगे और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सुनिश्चित करेगी कि टैब वापस स्कूल में जमा करवाए जाएं। यही आदेश सीबीएसई से संबंधित दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर लागू होंगे। दसवीं के विद्यार्थियों को 27 मार्च तक टैब जमा कराने होंगे जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों को 10 अप्रैल तक टैब जमा कराने होंगे। ऐसा न करने पर उनका परिणाम रोकने के लिए सीबीएसई को पत्र लिखा जाएगा।

गुम होने की स्थिति में दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
जिन विद्यार्थियों से टैबलेट गुम हो गए हैं, वह इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाकर स्कूल में जमा करवाएंगे। यदि कोई विद्यार्थी टैब वापस नहीं दे रहा है तो भी ऐसे विद्यार्थियों की सूची अवसर पोर्टल पर अपलोड होगी। यदि किसी विद्यार्थी से टैब टूट गया है या खराब हो गया है तो उसी कंडीशन में टैबलेट जमा करवाकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


न लौटाने पर होगी यह कार्रवाई
इसके अलावा यदि कोई बच्चा टैब, सिम या अन्य मिला हुआ सामान जमा नहीं करवाता तो उसका परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिया जाएगा। यह भी जरूरी है कि विद्यार्थी सिम डि-एक्टिवेट के लिए अप्लाई नहीं करेगा, विभाग स्वयं यह प्रक्रिया करेगा।

इनके लिए भी जारी हुए आदेश
जो विद्यार्थी दसवीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कस्तूबरा गांधी बालिका विद्यालय, आरोही, मेवात मॉडल स्कूलों में पढ़ रहे हैं। यदि वह किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनसे भी टैब और सिम वापस लिए जाएंगे।

टैब, सिम व अन्य सामान वापस करने को लेकर विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी हो चुकी है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों से संपर्क कर टैब वापस जमा कराने के लिए कहें। उसकी विस्तृत गाइडलाइन स्कूल मुखियाओं को भेज दी गई है।
विज्ञापन

सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें