कनीना। शादी में मकान की अलमारी से सोने का हार चोरी करने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुषमा निवासी खरखड़बास के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिकायतकर्ता के घर शादी में खाना बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान मौका देखकर सोने का हार चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर पूछताछ में उससे सोने का हार बरामद कर लिया है और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कनीना निवासी संजोगिता ने थाना शहर कनीना में सोने का हार चोरी होने की शिकायत दी थी। बताया था कि 26 फरवरी को उसके बेटी की शादी थी। 27 फरवरी को उसकी पुत्रवधु ने सोने का हार उतारकर उसे दे दिया तथा उसने हार को अलमारी में रख दिया। जब अगले दिन देखा तो हार अलमारी में नहीं मिला। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ में हार बरामद कर लिया।