फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार कॉलेज की दहलीज पर पहुंच खुश नजर आए विद्यार्थी

Tue, 25 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र के सभी कॉलेजों में सोमवार से विधिवत कक्षाएं शुरू हो गईं, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। कॉलेज में 12वीं कक्षा पास कर पहली बार प्रवेश लेने वालों छात्रों में ज्यादा उत्साह देखा गया। वहीं बहुत से पुराने छात्र भी ऐसे थे, जो अपनी पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
हालांकि कॉलेजों में अभी दाखिला प्रक्रिया चल रही है और पढ़ाई पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। इसके बाद भी कुछ पढ़ने वाले पुराने छात्र व पहली बार काॅलेज में जिन्होंने दाखिला लिया, ऐसे अनेक छात्र पहले दिन पहुंचे। कॉलेज में पहले दिन विद्यार्थियों ने कॉलेज के माहौल को समझा। शिक्षकों से मिलकर कक्षाओं की जानकारी ली और सेक्शन जाने। अपने स्कूल समय के साथियों को कॉलेज में मिलकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ने की इच्छा हुई पूरी
आज पहले दिन कॉलेज में आकर बहुत अच्छा लगा। हर छात्र की कॉलेज में पढ़ने के लिए विशेष रुचि होती है। मेरी भी इच्छा कॉलेज में पढ़ने की थी, पूरी हो गई। मैं आगे मन लगाकर पढ़ाई करूंगी।
- आशु, बीए

कॉलेज का माहौल आया पसंद
काॅलेज में पहले दिन मैं बड़े उत्साह के साथ आया और मुझे कॉलेज का माहौल भी बहुत पसंद आया। स्कूल के बाद कॉलेज में पढ़ाई करने की इच्छा सभी में होती है। आज कॉलेज में पहला दिन बहुत ही अच्छा रहा और मैं रोजाना काॅलेज पढ़ाई के लिए आऊंगा।
रोहित, बीए

स्कूल के साथियों से कॉलेज में मिलकर लगा अच्छा
काॅलेज में पहले दिन आकर मैं बहुत खुश हूं। कॉलेज में आज कुछ समय पढ़ाई की तो कुछ समय जो स्कूल के साथी कॉलेज में मिले, उनके साथ मिलकर हंसी-मजाक में समय बिताया। कॉलेज का शांतिप्रिय माहौल मुझे बहुत अच्छा लगा।
हरमनजोत, बीए

प्राध्यापकों के पढ़ाने का तरीका आया पसंद
कॉलजे के पहले दिन बहुत से प्राध्यापकों से मिलना हुआ है। मुझे सभी का स्वभाव व पढ़ाने का तरीका भी पसंद आया। दाखिला प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाएगी, यहां पढ़ाई करने में बहुत ही आनंद आएगा और बेहतर पढ़ाई करने की इच्छा से ही मैं कॉलेज में आई हूं।
विज्ञापन

संतोष, बीए

वर्जन
कॉलेज में कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं और अभी दाखिले भी चल रहे हैं। जैसे ही दाखिला प्रकिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
- डॉ. पूर्ण प्रभा, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें