महेंद्रगढ़। विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान की जानकारी, तार्किक क्षमता और देश-दुनिया की घटनाओं की समझ परखने के लिए अमर उजाला ओलंपियाड के द्वितीय चरण की परीक्षा हुई। गांव खातोद के आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित परीक्षा में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र हल किया।
विज्ञापन
परीक्षा प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी की निगरानी में हुई। कक्षा और शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रश्न पूछे गए, जिनमें देश-दुनिया, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, समसामयिक घटनाओं और सामान्य जागरूकता के सवाल शामिल रहे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में सभी प्रश्न हल करने थे। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को तैयारी परखने, ज्ञान बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलता है। परीक्षा के बाद शिक्षकों ने विद्यार्थियों से पेपर पर चर्चा की।