फोटो संख्या:62- गोस्वामी धर्मशाला बाघोत में विद्यार्थियों को सम्मानित करते गोस्वामी समाज के लो
कनीना। गांव बाघोत में गोस्वामी धर्मशाला में रविवार को गोस्वामी समाज की ओर से जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोस्वामी समाज के जिला प्रधान गोविंद गोस्वामी ने शंकराचार्य को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर विभिन्न स्पर्धा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गोस्वामी, मास्टर किरण सिंह, दरिया सिंह, सुरेश कुमार गोस्वामी, ईश्वर गोस्वामी, संजय गोस्वामी, सुरेश गोस्वामी, पवन कुमार, पिंटू कुमार, राम प्रताप सहित मौजूद रहे।