फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी कक्षाओं की फीस बढ़ाकर दोगुनी करने के विरोध में छात्राएं वीरवार को एसडीएम से मिलने पहुंची। छात्राओं ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के मामले को शिक्षामंत्री तक पहुंचाएंगे। फीस कम कराने के बाद ही चुप बैठेंगी। वीरवार को एसडीएम के कार्यालय से बाहर होने के चलते छात्राओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यूजी कोर्सों की फीस बढ़ने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था। वीरवार को छात्राएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। छात्रा प्रतिनिधि मंडल में मोनिका, रजनी, आरती, तन्नु सहित अन्य छात्राओं ने कहा इंदिरा गांधी मीरपुर विश्वविद्यालय ने मिलकर यूजी कक्षाओं की फीस लगभग दो गुनी बढ़ा दी है। इस फैसले से गरीब विद्यार्थियों को आर्थिक बोझ उठाना पडे़गा। पिछले वर्ष बीकॉम प्रथम वर्ष की 3142 रुपये फीस थी जो इस बार बढ़ाकर 5329 कर दी है।
बीकॉम द्वितीय वर्ष 1900 से 3599 तथा बीकॉम फाइनल की 3142 से बढ़ाकर 4339 रुपये कर दी है। वहीं, इस बार बीए प्रथम वर्ष की 6089 रुपये, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 3599-3599 रुपये रहेगी। बीएससी मेडिकल तथा नॉन मेडिकल की 6389-6389 रुपये रहेगी। कंप्यूटर फीस 1200 से बढ़ाकर 1450 रुपये कर दी है। हेल्थ फंड से 20 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिए हैं। इसके अलावा महाविद्यालयों में पहली बार जनरेटर शुल्क 100 रुपये भी लगाया जाएगा। फिजिक्स, केमेस्ट्री, बोटनी, जूलॉजी की फीस 35 रुपये प्रति माह और भूगोल एवं अंग्रेजी की 15 रुपये प्रति माह फीस ली जाएगी। एक साथ इतनी फीस बढ़ाना पूरी तरह से गलत है। विद्यार्थी परिषद फीस बढ़ाने को लेकर संघर्ष करेगा। छात्राओं ने कहा कि फिलहाल प्रदेश के शिक्षामंत्री देश से बाहर हैं। उनके लौटते ही विद्यार्थी परिषद के सदस्य इस समस्या को लेकर उनसे मिलेंगे। समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार शीघ्र इस फैसले को वापिस नहीं लेती है तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र विंग ने भी बुधवार को विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें