हकेंवि के गेट नंबर 2 पर ताला जड़कर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Narnol
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को गेट बंद होने के कारण नारेबाजी कर विवि प्रशासन के विरुद्ध रोष व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन पर उत्सव एवं पर्वों के दौरान गांव जाट की तरफ गेट नंबर दो को बंद करने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने बताया कि जब भी कोई उत्सव या पर्व होता है तो विवि प्रशासन गेट नंबर दो को बंद कर देता है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास गांव जाट, भुरजट, मालड़ा, बवाना सहित अनेक गांवों में बाहर से आए हुए विद्यार्थी मकान किराए पर लेकर रहते हैं। ऐसे में वे गेट नंबर दो से इंट्री करते हैं। लेकिन विशेष अवसरों पर विवि प्रशासन द्वारा गेट नंबर दो को बंद कर दिया जाता है। जबकि गेट नंबर एक की करीब पांच किलोमीटर की दूरी है जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।