फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसंत-ए-उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय में  सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में दो दिवसीय बसंत-ए-उत्सव का समापन उत्साह व सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। पूरे महाविद्यालय परिसर में बसंती रंगों व लोक-संस्कृति की छटा देखने को मिली। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सपना यादव रसायन विज्ञान विभाग ने बताया कि हरियाणवी नृत्य में पूजा प्रथम, कविता द्वितीय व अंजलि तृतीय रहीं। सोलो डांस में कोमल प्रथम, जानवी द्वितीय व दिव्या तृतीय रही। ग्रुप डांस में तन्नू, मुस्कान व रचना के समूहों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता में महक, हिंदी कविता में अंजलि व अंग्रेजी कविता में दिव्या प्रथम रहीं। रागिनी प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, तन्नू द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें