फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सतनाली में तिरंगा यात्रा निकालते राजकीय महाविद्यालय के विद्या​र्थी व स्टाफ---सं
विज्ञापन
सतनाली। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय सतनाली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। प्राचार्य सुधीर लांबा ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और विद्यार्थियों से अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी अभियान के प्रति जागरूक करने को कहा। विद्यार्थी तिरंगे लेकर लोहारू चौक तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। अनुज, प्रीति सिंह, अजीत सिंह, रेखा शेखावत, भगवान, आशीष, कुलदीप उपाध्याय, जैकी और सुखवीर गुर्जर भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें