कनीना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में बाल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। कार्यक्रम कार्यकारी प्राचार्य अशोक कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिचय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेड़ी तलवाना स्कूल के प्राचार्य धर्मवीर मुख्य अतिथि रहे। संवाद