फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टोल शुल्क बचाने के चक्कर में कार चालक ने तोड़ा बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नेशनल हाईवे नंबर 148बी पर स्थित सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बचाने के प्रयास में एक कार चालक ने टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। घटना के बाद टोल कर्मचारियों ने पीछा कर चालक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार चालक टोल प्लाजा पर पहुंचा तो कर्मचारियों ने उससे निर्धारित शुल्क मांगा। इस पर चालक ने भुगतान करने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। टोल मैनेजर सोमबीर परमार ने बताया कि चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें