फोटो 4गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाण पत्र देते समाजस
नारनौल। संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक माह की इंटर्नशिप पूरी की। पर्यावरणविद एवं समाजसेवी सज्जन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव एवं विशेष विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता ने विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और सेवा भावना की प्रशंसा की। डॉ. आरएन यादव ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने रघुनाथपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर विशेष सर्वेक्षण किया। लगभग 14 ऐसे दिव्यांग बच्चों की पहचान हुई, जिन्हें विशेष शिक्षा, चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता है।