फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकते हैं विद्यार्थी : लखीराम

विज्ञापन
फोटो 08 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देते सरपंच लखीराम यादव। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सिहमा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच लखीराम यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्थान के प्राचार्य राकेश कुमार सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान वर्ष 2026 में पास आउट कोपा, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा देकर सम्मानित किया गया। लखीराम यादव ने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें