नारनौल। जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में लंबे प्रश्न व व्याकरण के बारे में पूछे गए प्रश्नों से खुश नजर आए। रोहित, नीरज, वैभव ने बताया कि गद्यांश, व्याकरण और लंबे प्रश्न सबसे पहले किए। क्योंकि यह आसान भी थे और अधिक नंबर के भी थे।
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर बुक डिपो व साइबर कैफे की दुकानें बंद रही। वहीं 14 उड़नदस्तों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि अंग्रेजी विषय में नकल करते हुए कोई छात्र नहीं पकड़ा गया और ना ही कोई केस बनाया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य नकल रहित परीक्षा आयोजित करना है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की गई है। नकल रहित परीक्षा के लिए जिले भर में 14 उड़नदस्ते की टीम बनाई गई है जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल करने वाले छात्रों पर कार्रवाई कर रही है।