नारनौल। जिले में सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम तो जारी कर दिया गया है, लेकिन लेवल 2 की परीक्षा का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है।
जिले के कुल 1186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 79 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब विभाग की ओर से लेवल-2 की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी करने का इंतजार है। विद्यार्थी लेवल 2 की परीक्षाओं को लेकर तैयारी में जुट चुके हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लेवल 2 की परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है। बता दें कि विकल्प संस्थान की ओर से सुपर 100 कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है।
इसके लिए 9वीं व 10वीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है। चयनित विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक सुनहरा अवसर है। पास विद्यार्थी सुपर 100 लेवल-2 की परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी सिलेबस का गहन अध्ययन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसी रणनीति अपना रहे हैं। संवाद