फोटो संख्या:56- राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में पक्षियों के लिए स्कोरे रखते विद्यार्थी व
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मिलकर पक्षियों और जानवरों के लिए बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए पानी पीने के लिए सकोरे रखे।
मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि तापमान निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए हमें पानी पीने की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन को बनाए रखना चाहिए। पानी से युक्त पात्र जगह-जगह पर रखवाना चाहिए। जिससे जीव जंतु अपनी प्यास बूझकर अपना जीवन बचा सकें और सुरक्षित रह सके।
जीवों के प्रति दया भाव रखने और उनकी रक्षा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हमें इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर मनवीर सिंह तंवर, सुनील कुमार शास्त्री, सुनील कुमार डीपीई, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, भगत सिंह, गरिमा, सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।