फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों एवं स्टाफ को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई

Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय बुचौली में नशा के प्रति शपथ लेते विद्यार्थी-- स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को धूम्रपान ना करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि धूम्रपान एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें तंबाकू या किसी अन्य पदार्थ को जलाया जाता है और धुआं सांस में लिया जाता है, जिससे निकोटीन और अन्य रसायन शरीर में प्रवेश करते हैं। धूम्रपान से फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।
धूम्रपान निकोटीन की लत का कारण बनता है, जो इसे छोड़ने को मुश्किल बना देता है। विद्यार्थियाें से धूम्रपान निषेध के पोस्टर बनवाए और डीपीई पूनम ने बच्चों से योग करवाए। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को धूम्रपान ना करने की शपथ दिलाई। मंच संचालन मास्टर मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अनीता, बबीता, ममता, सुजाता, पूनम, ज्योति, पुष्पा, जितेंद्र, कर्मवीर, मनोज कुमार, जितेंद्र, दीपक, नरेश, बाला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें